जवाहिरी मारा गया, अगला टारगेट कौन ? | Al-Zawahiri Killed | ABPLIVE
ABP News Bureau | 02 Aug 2022 11:53 AM (IST)

अलकायदा सरगना और आतंकी अल-जवाहिरी को अमेरिकी सीक्रेट ऑपरेशन में रविवार की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार गिराया गया. जवाहिरी की मौत की खबर दो दिन बाद सार्वजनिक की गई. हेलफायर मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए अल-जवाहिरी को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मार गिराने का दावा किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एक हवाई हमले के दौरान अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी को मार गिराया गया. टेलीविजन पर संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इंसाफ हुआ है और आतंकी अब जिंदा नहीं बचा है.