Sandeep Chaudhary: 'योगी vs नरेंद्र मोदी गुट...', चुनाव से पहले बंट गई BJP? | Maharashtra Election
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 16 Nov 2024 08:55 PM (IST)

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी की ओर से मिली शिकायतों के मद्देनजर शनिवार (16 नवंबर, 2024) को दोनों ही पार्टियों के अध्यक्षों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी की शिकायत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है.