न कुर्सी मिली न पद.. AK Sharma को CM Yogi से पंगा लेना पड़ गया महंगा ?
ABP News Bureau | 19 Jun 2021 10:35 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी रहे एमएलसी एके शर्मा को यूपी बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है. हाल ही में बीजेपी में आए एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं. शर्मा गुजरात कैडर के अधिकारी रहे हैं. उनके अलावा पार्टी ने अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मिकी को प्रदेश मंत्री बनाया है. इस रिपोर्ट में देखिए एके शर्मा को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाने के पीछे की कहानी.