योगी सरकार कल जारी करेगी यूपी के लिए नई जनसंख्या नीति, जानें इसमें क्या है खास?
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 01:36 PM (IST)

UP Population Control Bill 2021 यूपी की योगी सरकार रविवार 11 जुलाई को प्रदेश की नई जनसंख्या नीति जारी करेगी. सरकार कल विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर 2021-30 के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी नई नीति का अनावरण करेगी. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए समुदाय केंद्रित दृष्टिकोण का आह्वान किया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और राज्य का समुचित विकास हो सके.