योगी सरकार ने ऑक्सीजन की कमी पर बोला सफेद झूठ?
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 11:19 PM (IST)

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री के एक लिखित जवाब ने वहां की राजनीति में घमासान मचा दिया है, योगी सरकार के खिलाफ पूरा का पूरा विपक्ष हमलावर हो गया है, इसकी शुरूआत हुई कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह के सवाल से, विधान परिषद में ये सवाल पूछा गया, जवाब हेल्थ मिनिस्टर जय प्रताप सिंह ने लिखित रूप से दिया, इसमें कहा गया कि यूपी में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी जान नहीं गयी, इसके बाद योगी सरकार के विरोधी कह रहे हैं कि ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत पर झूठ बोला जा रहा है.