Yogi Adityanath ने CM बनने के बाद ली पहली सेल्फी, Namami Gange project का लिया जयजा
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 02:11 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर दौरे के दौरान सेल्फ़ी पोईंट पर अपनी पहली सेल्फ़ी क्लिक की, सीएम बनने के बाद उन्होंने पहली बार कोई सेल्फ़ी ली है. वो भी एशिया के सबसे बड़े सीसामऊ नाले पर. 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आज कानपुर के दौरे पर थे. उन्होंने गंगा के घाटों का जायजा लिया. इस दौरान सीसामऊ नाले के पानी को ट्रीट करके उसे गंगा में बहाने वाले स्थान को भी उन्होंने देखा.