ठंड का येलो अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों तक कोहरे का अनुमान
ABP News Bureau | 26 Dec 2022 08:11 AM (IST)

पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां की ठंडी हवाओं के उत्तर भारत की तरफ रुख से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड के आसार बढ़ते जा रहे हैं. क्रिसमस पर तापमान में और गिरावट आएगी. कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है, ट्रेनें लेट चल रही हैं.