Wrestlers Protest के मुद्दे पर Congress ने Sachin Tendulkar पर उठाए सवाल, घर के सामने लगा दिए पोस्टर
ABP News Bureau | 01 Jun 2023 09:41 AM (IST)
Mumbai News: मुंबई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहलवानों का समर्थन नहीं करने को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर बुधवार को पोस्टर लगा दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने पोस्टर को हटा दिया. ये पोस्टर यूथ कांग्रेस की सदस्य रंजीता विजय गोरे की तरफ से लगाया गया था. पोस्टर में भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया गया है. पोस्टर में ये भी कहा गया कि आप खेल जगत में 'भगवान' हैं लेकिन जब कुछ महिला खिलाड़ी यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो आपकी इंसानियत कहीं नजर आती.