Wrestlers Protest : अब पहलवान करेंगे महापंचायत, बजरंग पुनिया तय करेंगे तारीक | Bajrang Punia
ABP News Bureau | 05 Jun 2023 08:34 AM (IST)
Wrestlers Protest Update: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शनकारी पहलवानों को तमाम लोगों का साथ मिल रहा है. पहलवानों के समर्थन में रविवार (4 जून) को हरियाणा के सोनीपत की गोहाना तहसील के मुंडलाना गांव में एक सर्वजातीय पंचायत हुई. इसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई लोग शामिल हुए.