'साक्षी, बजरंग और विनेश के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन' | Wrestler Protest
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 03 Jan 2024 05:49 PM (IST)
भारतीय कुश्ती में चल रहे संकट ने बुधवार को एक नया मोड़ ले लिया जब सैकड़ों जूनियर पहलवान अपने करियर के एक महत्वपूर्ण वर्ष के नुकसान के विरोध में जंतर-मंतर पर एकत्र हो गए। इस स्थिति के लिए उन्होंने शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश को दोषी ठहराया।