काले-गोरे को लड़ाकर फिर राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप? Master Stroke
ABP News Bureau | 02 Jun 2020 10:30 PM (IST)

इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना की मार से जूझ रही है, कोरोना एक ऐसा वायरस है, जिसका कोई इलाज नहीं है और सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग ही इस वायरस का मुकाबला कर सकती है, लेकिन सोचिए जिस अमेरिका में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है, वहां के लोग इस वायरस से नहीं डर रहे हैं. वो बड़े-बड़े जुलूस में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस का तो इलाज मिल जाएगा लेकिन अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ अत्याचारों का अब तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है. अमेरिका में काले और गोरे का ये भेद सदियों से है. इसके लिए कई बार आंदोलन हो चुके हैं लेकिन लोगों के दिलों में नफरत कम नहीं हुई. मौजूदा हालात इसलिए ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इसे रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं.