क्या Taliban और ISIS में छिड़ सकती है जंग?
ABP News Bureau | 27 Jul 2021 08:04 AM (IST)

अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला किया. नतीजा यह कि तालिबान मजबूत हुआ और अब उसकी अफगानिस्तान में वापसी होती दिख रही है. वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर तक जब अमेरिका इराक से लौटेगा तो वहां ISIS की भी वापसी हो सकती है. तो क्या अब ISIS और तालिबान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे?