'हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते'- Nancy Pelosi के दौरे के बीच अमेरिका का बड़ा बयान
ABP News Bureau | 03 Aug 2022 08:07 AM (IST)
अमेरिकी व्हाइट हाउस सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी का बयान सामने आया है. जॉन किर्बी ने कहा है कि नैंसी की यात्रा की निगरानी की जा रही है. हमने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं. साथ ही जॉन किर्बी ने कहा है कि स्पीकर की यात्रा पूरी तरह से इन चाइना पॉलिसी के अनुरूप ही है...हमारी वन चाइना पॉलिसी में कुछ भी नहीं बदला है.