रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को हुआ कोरोना
ABP News Bureau | 01 May 2020 08:00 AM (IST)

कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. ये वायरस दुनिया के 33 लाख लोगों को अपने चपेट में ले चुका है और दो लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच खबर आई है कि रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कोरोना की टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है.