अमेरिका: Antifa क्या है? Trump ने हिंसा के पीछे किया है जिक्र
ABP News Bureau | 01 Jun 2020 10:18 AM (IST)

कोरोना संकट काल में अमेरिका में गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है. रविवार को पत्थरबाजी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में ले जाया गया है. वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी समेत अमेरिका के चालीस शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.