जर्मनी: हनाऊ शहर में हमलावरों ने दो अलग अलग जगहों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 07:58 AM (IST)

जर्मनी के हनाऊ शहर में हमलावरों ने दो अलग अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.बताया जा रहा है कि हनाऊ शहर में हमलावरों ने शीशा बार में फायरिंग की.इसके बाद कुछ दूरी पर एक और शीशा बार में फायरिंग की गई.हमलावरों की इस फायरिंग में एक जगह 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह फायरिंग में 3 लोग मारे गए.फायरिंग के बाद से हमलावर फरार हैं.पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.