अमेरिका हिंसा: Trump ने दी सेना लगाने की धमकी, लगातार सात दिन से प्रदर्शन जारी
ABP News Bureau | 02 Jun 2020 01:39 PM (IST)

अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉएड की मौत के बाद अमेरिका के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए, जिससे देश में युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं. इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को विद्रोह अधिनियम को लागू करने की धमकी दी. यह सदियों पुराना कानून है, जो राष्ट्रपति को देश में हो रही घरेलू हिंसा को खत्म करने के लिए अमेरिकी सेना को भेजने का अधिकार देता है.. 25 मई के मिनेसोटा में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी. महज 20 डॉलर के जाली नोट चलाने के आरोप में जॉर्ज को पकड़ा गया था और एक पुलिस वाले ने उसे जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन को पांव से तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.