Biden की Oath से पहले जानिए Trump की वो उपलब्धियां, जिनपर भारी पड़ा उनका बड़बोलापन
एबीपी न्यूज़ | 20 Jan 2021 04:15 PM (IST)
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज रात एक नया इतिहास लिखेगा. जो बाइडेन अब से करीब 24 घंटे बाद अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. लेकिन ये चुनाव अमेरिकावासी कभी नहीं भूल पाएंगे. और इसकी वजह हैं- डॉनल्ड ट्रंप. ट्रंप की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र शर्मसार हो गया. इन सब विवादों के बीच ये बताना भी जरूरी है कि ट्रंप ने कुछ ऐसे अच्छे काम भी किए हैं जो अमेरिकी जनता के लिए बहुत जरूरी थे. लेकिन उनके बड़बोलेपन की वजह से उनके ये अच्छे काम दब गए.