Russia के हमले में Ukraine का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
ABP News Bureau | 31 Mar 2022 09:42 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के बाद भी रूसी सेनाओं के हमले में कोई कमी नहीं आयी है, पिछले 24 घंटे में तबाही की जो तस्वीरें यूक्रेन से आयी हैं, उसमें भयानक बर्बादी दिख रही हालांकि कल रूस की तरफ से बैठक के बाद बयान आया था कि कीव में हमलों को कम किया जाएगा, पर ग्राउंड पर तो ऐसा होता दिख नहीं रहा है, हमले लगातार जारी हैं.रूसी रक्षा मंत्रालय ने वीडियो जारी कर यूक्रेनी सेना के एक एयर डिफेंस सिस्टम एस 300 को तबाह करने का दावा किया है