UAE में बारिश ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड
ABP News Bureau | 29 Jul 2022 11:45 AM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात में सैलाब आ गया है. रेगिस्तान में रेत की जगह पानी ही पानी दिख रहा है. गलियों में पानी की तेज धार बह रही है. इतनी बारिश हुई कि शहर समंदर बन गया. करीब चार हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.