Turkey Syria Earthquake: महाभूकंप की ये कहानी जान आप भी कहेंगे- चमत्कार होते हैं !
ABP News Bureau | 11 Feb 2023 07:38 AM (IST)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने के बिना तो लोग महीना-दो महीना भी जिंदा रह सकते हैं... लेकिन पानी के बिना 5 से 7 दिन के बाद ही जिंदगी साथ छोड़ने लगती है... और तुर्किए में भूकंप की तबाही के साढ़े चार दिन से ज्यादा गुज़र चुके हैं... ऐसे में हर गुज़रते लम्हे के साथ जिंदगी की उम्मीद भी धुंधली पड़ती जा रही है... लेकिन दिल में हौसला हो तो उम्मीदों की धड़कनें कभी नहीं थमती... यही जज़्बा चमत्कार भी दिखाता है.