Turkey Earthquake: तुर्किए में थम नहीं रहा भूकंप आने का सिलसिला, एक बार फिर कांपी धरती
ABP News Bureau | 19 Feb 2023 09:28 AM (IST)

तुर्किए में एक बार फिर भूकंप का तेज झटका आया है. सेंट्रल तुर्किए में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है. 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से 4700 आफ्टरशॉक आ चुके हैं. हर 4 मिनट में एक आफ्टर शॉक आ रहा है, जिनमें से ज्यादातर की तीव्रता 4 से ज्यादा की है.