Donald Trump पर चलेगा महाभियोग
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 08:15 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा. अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग के बाद प्रस्ताव पास हो गया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया है. सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत प्राप्त है और वहां देश के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए मतदान होने की संभावना नहीं लगती है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पर तख्तापलट की कोशिश करके अमेरिकी लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं.