PM Imran Khan के इस बयान से हो रही Pakistan की फजीहत, कहा-'भारत से लौटते समय अमीरी का एहसास होता था'
एबीपी न्यूज़ | 05 Mar 2021 08:57 AM (IST)

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कुर्सी खतरे में है. पूरे पाकिस्तान का बुरा हाल है. लेकिन इमरान खान सुधरते नहीं दिख रहे. इमरान खान का दोगलापन दिखाता नया बयान आय़ा है. इमरान ने कहा जब भी भारत से अपने मुल्क लौटता था तो मुझे अमीरी का एहसास होता था. इमरान के इस बयान पर अब उनकी खूब फजीहत हो रही है. पाकिस्तान की कंगाली और बुरी हालत किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में भी इमरान के फजीहत करवाते बयान थम नहीं रहे हैं.