सोमालिया में बड़ा आतंकी हमला, होटल में घुसे अल-शबाब के आतंकवादी
ABP News Bureau | 20 Aug 2022 09:32 AM (IST)
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी संगठन अल शबाब ने वहां के बड़े होटल हायत पर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले होटल के बाहर धमाके किए, उसके बाद फायरिंग करते हुए होटल के अंदर दाखिल हो गए. इस आतंकी हमले में 9 लोगों के जख्मी होने की खबर है. जबकि मुठभेड़ में दो अधिकारी घायल हो गए हैं.