Taliban नेता ने कहा- भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते हैं
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 10:43 PM (IST)

तालिबान नेता शेर मुहम्मद अब्बास स्टानिकज़ई ने भारत को एक महत्वपूर्ण देश बताते हुए उसके साथ व्यापक आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों की इच्छा जताई है. अफगानिस्तान के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल मिल्ली टेलीविजन को दिए साक्षात्कार तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व में नम्बर दो की हैसियत रखने वाले स्तनिकज़ई कहा, हम चाहते हैं कि भारत के साथ हमारे संबंध पहले की तरह जारी रहें.