Taliban और Northern Alliance के बीच जंग हुई तेज
ABP News Bureau | 31 Aug 2021 11:08 PM (IST)

पंजशीर के गोलबहार इलाके में तालिबानी लड़ाकों और नॉर्दन एलायंस के बीच लड़ाई तेज हो गई है। बता दें कि गोलबहार को पंजशीर का दरवाजा कहा जाता है। और तालिबान पंजशीर को जोड़ने वाले मुख्य सड़कों पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। और इसी को लेकर तालिबान और नॉर्दन एलायंस के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है।