बाइडेन के एक ऐलान से उड़े जिनपिंग के होश.. चीन की बर्बादी का काउंटडाउन शुरू | Special Report
ABP News Bureau | 11 Aug 2023 07:36 AM (IST)

शी जिनपिंग ने चीन को सुपर पावर बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है.. वो किसी भी कीमत पर रेड कंट्री को सबसे बड़ी महाशक्ति बनाना चाहते हैं. ड्रैगन इसी दिशा में आगे बढ़ रहा था.. लेकिन अचानक ही ड्रैगन की गर्दन बुरी तरह से फंस गई है. अचानक ही चीन की बर्बादी का काउंटडाउन शुरू हो गया.. चारों तरफ से जिनपिंग के लिए बुरी ख़बर आ रही है.. इकॉनमी पहले से संकट में है.. अब एक के बाद एक देशों ने प्रतिबंधों का प्रहार करना शुरू कर दिया है.. पहले नरेंद्र मोदी ने ट्रेलर दिखाया.. और अब जो बाइडेन ने ऐसा आदेश जारी किया है जिससे शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षा को जोर का झटका दिया है।