Spain Volcano: रात से ही लगातार निकल रहा La Palma Volcano से लावा, 6 हजार लोग विस्थापित
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 08:15 AM (IST)

स्पेन में ला पाल्मा ज्वालामुखी फिर से सक्रिय हो गया है. रात से ही ज्वालामुखी से लगातार लावा निकल रहा है. सरकार के मुताबिक, ज्वालामुखी का लावा 1.7 किलोमीटर दूर तक जा रहा है. ला पाल्मा द्वीप का 640 हेक्टेयर इलाका काले लावे से ढंक गया है. करीब 6 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागना पड़ा.