जल्द आएगी दुनिया की पहली DNA आधारित कोरोना वैक्सीन, जानिए इसकी खासियत?
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 10:48 PM (IST)

26 जून शाम 7 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 32 करोड़ 11 लाख 43 हज़ार 649 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें अब तक 1,01,94,464 हैल्थकेयर वर्कर को पहली और 71,99,161 हैल्थकेयर वर्कर को दूसरी डोज दी जा चुकी है. वैक्सीनेशन भारत के लिए एक चुनौती है. ऐसे में एक और वैक्सीन जायकोव डी जल्द ही भारत में आ सकती है.