Iraq में अमेरिकी सेना बेस पर फिर से हमला
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 07:46 AM (IST)
इराक में अमेरिकी सेना के बेस पर फिर हमला हुआ है. इराक के ताजी में रॉकेट से हमला हुआ है. हालांकि, इस हमले में किसी सैनिक को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. ताजी बेस पर कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया.