Queen Elizabeth Love Story: देखिए क्वीन एलिजाबेथ और Prince Philip की प्रेम कहानी
ABP News Bureau | 18 Sep 2022 08:57 AM (IST)

कल महारानी एलिजबेथ का अंतिम संस्कार होगा. कहा जाता है कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा उनका बेहद निजी था. उसमें उनके निजी जजबात थे. एक लड़की का प्यार था. जब दुनिया दूसरे विश्वयुद्ध के बम बारूद और एटम बम की मार से तड़प रही थी, इतिहास के उन मुरझाए हुए दौर में राजकुमारी एलिजाबेथ को किसी नौजवान से प्यार हो गया था. पांच साल बड़ा वो नौजवान ग्रीस के राजकुमार फिलिप थे, जिनके साथ 75 साल पहले महारानी शादी के बंधन में बंधी थीं.