घर की दहलीज लांघी तो अंजाम बुरा होगा- Imran Khan के खिलाफ वारंट पर PTI नेताओं ने दी धमकी | Pakistan
ABP News Bureau | 22 Aug 2022 08:15 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. एंटी टेरर एक्ट (Anti Terror Act) के तहत इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. 20 अगस्त को इमरान खान ने IG और एक जज को धमकी दी थी, जिसके बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. देर रात इस्लामाबाद के आईजी की ओर से अरेस्ट वारंट जारी करने की जानकारी दी गई है.