Karachi Plane Crash पर PM Imran Khan ने जताया दुख, बोले- बचाव कार्य हमारी प्राथमिकता
ABP News Bureau | 22 May 2020 05:21 PM (IST)
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान कराची एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के पहले क्रैश हो गया है. A-320 विमान में कुल 107 लोग सवार थे. इनमें 99 यात्री और आठ क्रू मेंबर शामिल थे.
इस हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुख व्यक्त किया है और तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने इस हादसे के पीड़ित लोगों के परिवार वालों के लिए संवेदना जताई है.
इस हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुख व्यक्त किया है और तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने इस हादसे के पीड़ित लोगों के परिवार वालों के लिए संवेदना जताई है.