पाकिस्तान में आतंकी Masood Azhar की गिरफ्तारी के आदेश
एबीपी न्यूज़ | 07 Jan 2021 10:31 PM (IST)

पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगार जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान की आतंक रोधी अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अदालत ने कहा कि मसूद अजहर को गिरफ्तार कर कल तक कोर्ट में पेश करें. आतंकी अजहर पर टेरर फंडिंग का आरोप है.