Pakistan में महंगाई से हाहाकार, दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 07:54 PM (IST)

आज से स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की 50 वीं सालाना बैठक शुरू हो रही है. इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शिरकत कर रहे हैं और इस बैठक में उनका सबसे बड़ा एजेंडा है पाकिस्तान की औंधे मुंह गिरती अर्थव्यवस्था और सुरसा की तरह बढ़ी महंगाई पर कुछ राहत मांगना. पाकिस्तान पहले ही खुद को ग्रे लिस्ट से बाहर निकालने के लिए अमेरिका से अपील कर चुका है. दरअसल महंगाई ने पहले ही पाकिस्तान में हाहाकार मचा रखा था अब ताजा हालात ये हैं कि पाकिस्तान में आटे के दाम भी आग लग चुकी है. आलम ये है कि गरीब जनता को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है.