New York Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 15 May 2022 07:07 AM (IST)

अमेरिका में भारी गोलीबारी हुई है. न्यूयॉर्क में बुफालो के एक सुपर मार्केट में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं... हमलावर फायरिंग की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है.