Spain पर कुदरत की दोहरी मार, बर्फबारी और तूफान से तबाही
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 08:06 AM (IST)

स्पेन इस वक्त कुदरत की दोहरी मार से जूझ रहा है. एक तरफ बर्फबारी तो दूसरी ओर तूफान ने कहर बरपाया है. इंसान घरों के बाहर हैं और समुद्र के पानी ने इंसानी बस्तियों पर कब्जा जमा लिया है. तूफान ग्लोरिया की वजह से मौसम में जो बदलाव आया है उससे स्पेन के 9 प्रांतों में भारी बर्फबारी हो रही है औऱ जो तबाही हुई है वो तस्वीरें बयां कर रही हैं.