नैंसी पेलोसी बोलीं- रक्षा समेत हर मुद्दे पर हम ताइवान के साथ | Nancy Pelosi Taiwan Visit
ABP News Bureau | 03 Aug 2022 03:43 PM (IST)
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (डी-कैलिफ़ोर्निया) ने अपने ताइवान दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और अन्य सांसदों के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात से पहले उन्होंने ताइवान की संसद को संबोधित किया. पेलोसी ने ताइवान की संसद को बताया, "हम दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक होने के लिए ताइवान की सराहना करते हैं." उन्होंने कहा कि हम यहां आपकी बात सुनने आए हैं. कोरोना से लड़ाई में ताइवान ने मिसाल कायम किया है. साथ ही हमें ताइवान- अमेरिका की दोस्ती पर सबको गर्व है.