इंडोनेशिया का माउंट सेमेरू ज्वालामुखी फूटा, साढ़े चार किमी ऊंचाई तक उठा धुएं का गुबार
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 10:51 PM (IST)

इंडोनेशिया के जावा आइलैंड में माउंट सेमेरू ज्वालामुखी फूट गया है. इससे निकलने वाले धुएं की ऊंचाई करीब साढ़े चार किलोमीटर है. इंडोनेशिया का ये सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है. खतरे की बात ये है कि इसके आसपास लाखों की संख्या में लोग रहते हैं. हालांकि अभी लोगो को यहां से हटाया नहीं जा रहा है लेकिन नेशनल डिजास्टर एजेंसी ने लोगो को खतरे की चेतावनी जारी कर दी है. एजेंसी के मुताबिक, अगर बारिश ज्यादा हुई तो खतरा बढ़ जाएगा क्योंकि इससे लावा की बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाएगी.