Malala Yousafzai का Afghanistan के हालात पर बड़ा बयान
ABP News Bureau | 15 Aug 2021 06:19 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आतंक पर नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि हम सब को यह देखकर बहुत झटका लगा है कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है. मुझे वहां की महिलाओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की बेहद चिंता है. दुनिया की बड़ी ताकतें फौरन वहां सीजफायर करवाएं.