Queen Elizabeth II के निधन पर आई अमरिकी राष्ट्रपति Joe Biden की प्रतिक्रिया
ABP News Bureau | 09 Sep 2022 07:44 AM (IST)

ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) भारत पर राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी के तौर पर जानी जाती थीं. एक ऐसी महारानी जो मरते दम तक महारानी ही रहीं. बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) के मुताबिक, डॉक्टर्स ने महारानी की सेहत पर फिक्र जताने के बाद बालमोराल (Balmoral) में उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया. तब-तक प्रिंस चार्ल्स डचेस ऑफ़ कॉर्नवाल के साथ बालमोराल पहुंच चुके थे. ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज भी पहुंच चुके थे और आखिरकार शाही परिवार ने महारानी के दुनिया को अलविदा कहने का एलान कर डाला.