US Election 2020: अभी तक घोषित नतीजों में Biden आगे, वोटों की गिनती जारी
एबीपी न्यूज़ | 04 Nov 2020 08:25 PM (IST)

अमेरिका में अब तक के घोषित नतीजों में बाइडेन आगे चल रहे हैं. वहीं रुझानों के मुताबिक अमेरिका में फिर से ट्रंप की सरकार बन सकती है. रुझानों के हिसाब से पेंसिलवेनिया और जॉर्जिया में ट्रंप आगे चल रहे हैं. मिशिगन में अभी तक ट्रंप आगे चल रहे थे लेकिन अब बाइडेन आगे चल रहे हैं. अभी कई अलग-अलग स्टेस्ट्स में वोटों की गिनती जारी है. दोनों ही नेता जीत का दावा कर रहे हैं.