दो महीने से गायब Jack Ma आए सामने, चीन सरकार के खिलाफ भाषण देने के बाद हुए थे लापता
एबीपी न्यूज़ | 21 Jan 2021 10:45 PM (IST)

चीन के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार जैक मा कल अचानक दुनिया के सामने आ गए. जैक मा पिछले दो महीने से लापता थे और कयास लगाए जा रहे थे कि या तो चीन की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है या फिर नजरबंद कर दिया है, लेकिन जैक मा जिस तरह से सामने आए हैं उसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं.