Israel Palestine Conflict: तो इस वजह से हमास पड़ जा रहा इजरायल पर भारी
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Oct 2023 07:53 AM (IST)
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग के 10वें दिन भी एयरस्ट्राइक, बमबारी, रॉकेट और सायरन की आवाजें गूंजती रहीं. इस युद्ध में अब तक 4,200 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं और दोनों पक्षों की तरफ से दी जा रहीं धमकियों से यह तय है कि हमले और मौत के आंकड़े और बढ़ेंगे. इस बीच गाजा में लाखों लोगों के सामने भोजन-पानी, दवाई और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों का संकट और गहरा गया है.