महंगाई की खाई में डूबा पाकिस्तान..सब्जी खाने को तरस गई जनता ! देखिए क्या है पूरा मामला
ABP News Bureau | 13 Nov 2019 08:18 PM (IST)

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पहली बार टमाटर 300 रु किलो बिक रहा है. अदरक 500 रु किलो पहुंच गई है. लहसुन और धनिया के दाम में ऐसी आग लगी है कि पाकिस्तान की आवाम ने उसे इस्तेमाल करना ही छोड़ दिया है. महंगाई से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है लेकिन इमरान खान सरकार खुलेआम अपने लोगों से झूठ बोल रही है. हिंदुस्तान में भी प्याज के दाम 100 रुपए किलो तक पहुंचे लेकिन भारत और पाकिस्तान में फर्क यही है कि यहां जनता से झूठ नहीं बोला गया.