'Afghanistan में भारतीय सुरक्षित रहेंगे,' Taliban के संस्थापक सदस्य का बड़ा बयान
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 05:00 PM (IST)
तालिबान के संस्थापक नेताओं में से एक मुल्ला अब्दुल सलाम जईफ ने भरोसा दिया है कि भारत के लोग अफगानिस्तान में सुरक्षित रहेंगे. जईफ ने कहा कि भारत के लोग अफगानिस्तान आकर अपनी विकास परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं. जईफ ने ये भी कहा कि तालिबान भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है.