Nankana Sahib में सिखों को धमकाने वाले शख्स ने मांगी माफी
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 09:09 AM (IST)

भारत के विरोध से दबाव में पाकिस्तान, ननकाना साहिब में सिखों को धमकाने वाले शख्स ने मांगी माफी. शुक्रवार को इसी शख्स ने ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकी दी थी. गुरूद्वारा नानक साहिब के बाहर से कल जिस व्यक्ति का वीडियो आया था जो नानक साहिब नाम बदलने की धमकी दे रहा था. उसका आज माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है.