सोन चिरैया का सौदा कर इमरान खान ने बेची देश की धरोहर ! देखिए पूरा मामला
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 07:21 PM (IST)
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अपनी हर तकरीर में इंसानियत और नेकी का राग अलापना कभी नहीं भूलते लेकिन अफसोस बतौर प्रधानमंत्री वो अपने मुल्क में ऐसा कोई फैसला नहीं करते जिसमें इसकी एक झलक मिलती हो.. ताजा मिसाल सुनिए.. इमरान ने 2 करोड़ रुपए के लिए बहरीन के राजा को सोन चिरैया के शिकार की मंजूरी दे दी. जबकि विपक्ष में रहते हुए वो इसे राष्ट्रीय शर्म कह चुके थे लेकिन सत्ता में आते ही इमरान के सुर भी बदल गए और शर्म के मानदंड भी.