Kabul Airport के करीब खाजेह बागरा में घर पर हुआ रॉकेट से हमला
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 07:34 PM (IST)

काबुल शहर में बड़ा धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट के करीब खाजेह बागरा के रिहाइशी इलाके में एक घर पर रॉकेट दागा गया है. अफगान मीडिया के मुताबिक, घर पर रॉकेट गिरा. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है. लोग इधर उधर भाग रहे हैं. स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है. अभी तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. इससे पहले 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाद दो सिलसिलेवार धमाके हुए थे जिसमें 170 लोगों की मौत हो गई थी.